MP पुलिस के कैलेंडर में भागवत, योगी, शाह के सन्देश...मचा बवाल ...
भोपाल--कैलेंडर पुलिस के एडीजी नारकोटिक्स विंग वरुण कपूर की पहल है। इसकी प्रतियां सरकारी विभागों में राष्ट्रीय स्तर पर वितरित की गई हैं। कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ में एक नेता का संदेश है, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं, यह पूरा कैलेंडर जो नशे की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है|
कांग्रेस ने इसका विरोध किया है, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि यह चौंकाने वाला है कि पुलिस अधिकारी राजनीतिक दलों के काम कर रहे हैं। कैलेंडर यह स्पष्ट करता है कि पुलिस विभाग को भगवा बनाया गया है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें