होस्टल के छात्र कलेक्टोरेट पहुंचे, बोले- साहब न पानी है, न ही सुविधा



नीमच।। एक शासकीय होस्टल के छात्र कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से

- कलेक्टर ने दिया समस्या के समाधान का भरोसा
नीमच।@
एक शासकीय होस्टल के छात्र कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से कहा साहब होस्टल में पर्याप्त पानी है न अन्य सुविधाएं। इसके कारण हमें परेशानी होती है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।


शहर के समीप ग्राम पंचायत भोलियावास में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का छात्रावास है। वर्तमान में 100 छात्रों की क्षमता वाले छात्रावास में 80 छात्र रहते हैं। लेकिन पानी सहित अन्य समस्या के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को होस्टल के करीब 2 दर्जन से ज्यादा छात्र कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को शिकायत की है। छात्रों का कहना है होस्टल में पानी की कमी है। पहुंच मार्ग भी गंदा है। अन्य परेशानियां भी है। इस पर कलेक्टर ने पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था में सुधार कर छात्रों की परेशानी दूर करने को कहा। होस्टल के अधीक्षक हरीश चौहान ने बताया सिर्फ पानी की कमी है। होस्टल में एक दिन छोड़कर नपा एक टेंकर भेजती है। लेकिन छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी आती है। पूर्व में समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगवाया। वह फेल हो गया। रास्ते की समस्या का निराकरण ग्राम पंचायत को करना है। समय-समय पर समस्या से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यटन स्थल के लिए चयनित हुए कोटेश्वर महादेव ओर सेवाकुंज लदुना