राणा की अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही शामगढ़ नगर में हुआ राणा का जोरदार स्वागत


शामगड@घनश्याम सॉवलिया चंन्दवासा
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की लंबे समय से इंतजार कर रहे युवा मोर्चा की घोषणा आज भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने की। जिसमें श्यामगढ़ मंडल अध्यक्ष के लिए प्रह्लाद सिंह सिसोदिया राणा रणायरा को युवा मोर्चा शामगढ़ मंडल की कमान सौंपी गई। ग्रामीण अंचल से प्रहलाद सिंह सिसोदिया राणा को बनाए जाने पर ग्रामीण अंचल के साथ- साथ शामगढ़ नगर में भी हर्ष का विषय है, जैसे ही घोषणा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पता चला वैसे वैसे बधाई शुभकामनाएं देने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पहुंचे। प्रह्लाद सिंह सिसोदिया राणा ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी ने जो भरोसा किया उस पर पूर्ण रुप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा,  भारतीय जनता पार्टी की योजना, मध्यप्रदेश और भारत सरकार की योजना हर युवा तक ले जाना हमारा प्रयास रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शामगढ 15 किलोमीटर गांव अगर मे राहुल पिता देवीलाल की करंट लगने से मौत।