जिला स्तरीय सोंधिया राजपूत समाज का विशाल दीपावली मिलन व शासकीय कर्मचारियों का समारोह हुआ सम्पन्न




 शामगढ़@मंन्दसौर--गोविन्दसिह पडिहार असावती जिला मिडिया प्रभारी 

जिला स्तरिय दीपावली मिलन व शासकीय कर्मचारियों सम्मान समारोह का आयोजन शामगढ़ मंडी प्रांगण में रविवार को हुआ,सर्व प्रथम सभी अतिथियो ने दिप प्रजलन किया व फिर सभी अतिथियो का तिलक निकाल कर सम्मान किया गया।
 उसके बाद कार्यक्रम शुरु हुआ जिसने समाज के सभी पदाधिकारीयो का मार्गदर्शक दिया। उसके बाद जिले मे 170 शासकीय सेवा मे सेवारत - शिक्षक,आर्मी,बिजली विभाग, सोसायटी,के साथ अन्य विभाग के कर्मचारीयो को सम्मानित किया।
साथ ही पत्रकारिता मे जिला मिडिया प्रभारी गोविन्दसिह पडिहार असावती व विनोदसिह पंवार किलगारी की भी सम्मान हुआ। 

💥उदय सिंह झीरी(राष्ट्रीय संगठन मंत्री)ने कहा की समाज में शक्ति प्रदर्शन होता है उसके परिणाम अच्छे भी होते हैं व बुरे भी होते हैं , तो हमेशा संगठन की शक्ति ही उसकी शक्ति है, उसी आधार पर सही दिशा निर्देश के साथ शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए

👉चंन्दरसिह सिसौदिया विधायक ने बताया कि संगठन एक ऐसी शक्ति है जो हमें मजबूत बनाती हैं हमें समाज में हर वर्ग के लोगों से जुड़कर रहना चाहिए।
👉प्रताप सिंह ने बताया कि समाज में धीरे -धीरे परिवर्तन आता जा रहा है कानूनी मामले में भी अब बहुत कमी आई, समाज शिक्षित होता जा रहा है और समझदार व्यक्ति जा रहा है
👉डॉ नारायण सिंह ने कहा की हमें नए समाज की संरचना करना है, अब हमें 21 सदी की ओर बढ़ाना है समाज में परिवर्तन लाना है
👉युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ शम्भू सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षक जन व जिले के सभी शासकीय सेवा में सभी कर्मचारियों से आव्हान किया कि आप सभी पड़े लिखे युवा व वरिष्ठ कर्मचारी वर्ग ही समाज को नई दिशा देने में सहयोग कर सकते है और आप अपने शासकीय कार्य के साथ हर गांव जहां आप रहते है वंहा समाज की कुरूतियो को मिटाने में सहयोग करे तथा बाल विवाह रोके तथा नशा व व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करें ओर विधवा विवाह के लिए लोगो को प्रेरित करे ।
👉ई. ईश्वर सिह चौहान ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया की आपको समाज के संगठन के साथ मे मिल कर  व साथ लेकर चलता है।
किशनसिह चौहान ने कहा की हमे बाजार की लाइन मे आना है अगर युवा खेती के साथ व्यापार करेगा तो जरूर आगे बडेगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिसिंह झिरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुलेसिंह डाबरा राजपूत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंदरसिंह सिसोदिया विधायक गरोठ, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह अमरपुरा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कालू सिंह पाटन जनपद अध्यक्ष आलोट, प्रदेश सचिव डॉ नारायण सिंह कुरलासी,प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष  डॉ. शंम्भुसिह, राजस्थान युवा संगठन अध्यक्ष डूंगर सिंह जनपद अध्यक्ष डग , प्रदेश महासचिव इं. ईश्वर सिंह चौहान  प्रदेश, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह जनपद अध्यक्ष सीतामऊ,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मणसिह (राजाभैया),   युवा प्रदेश सचिव भोपाल सिंह  इर्ली,  युवा प्रदेश संगठन मंत्री कमल सिंह परोलिया,  वरिष्ठ जिला अध्यक्ष किशन सिंह चौहान, महासचिव गोरधनसिंह सर, जिला उपाध्यक्ष रणजीतसिह गुराडिया माता, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रामसिंह पवार ,युवा जिलाध्यक्ष दरबार सिंह पवार,  युवा जिला महासचिव राम सिंह,जिला उपाध्यक्ष हनुमतसिह,श्यामसिह चिकनिया, बालुसिह कोटडा, जिला मिडिया प्रभारी गोविन्दसिह पडिहार *(सम्पादक द सौधिया राजपूत समाचार)*, विनोदसिंह पंवार *(सम्पादक द सौधिया राजपूत समाचार)* , शामगड तह अध्यक्ष डॉ गुमानसिह बापच्या, महासचिव प्रभु सिंह(मारसाब)असावती,युवा अध्यक्ष तोपानसिह आकली,लक्ष्मणसिह मानपुरा,पेहलादसिह सुनारी, आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आदि थे।
कार्यक्रम को को सफल बनाने मे
डॉ गुमान सिंह  तहसील वरिष्ठ अध्यक्ष , तहसील महासचिव प्रभु सिंह(मारसाब) असावती, बनेसिंह सरपंच कोटडी,तोपानसिह आकली, प्रहलादसिह सचिव, डॉ जसवंत सिंह किलगारी,गंगासिंह कोटडी, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह परिहार, सह मिडिया प्रभारी विनोद सिंह पवार,उमरावसिंह सरपंच बर्डिया आदी का बहुत सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिह राजा भइया ने किया  आभार प्रहलादसिह सचिव व गोकुलसिह मडी उपाध्यक्ष ने किया

टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुंदर
    समाज हित हेतु ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए....
    जिसमें समाज के प्रतिभावान व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवाओ को भी बुलाकर समाज के बीच मे परिचित कराना चाहिए...

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शामगढ 15 किलोमीटर गांव अगर मे राहुल पिता देवीलाल की करंट लगने से मौत।

पर्यटन स्थल के लिए चयनित हुए कोटेश्वर महादेव ओर सेवाकुंज लदुना