बड़ौद में 4 लाख की अफीम के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार




_बड़ौद- मंदसौर पुलिस कप्तान श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर आगर-मालवा चार लाख की अफीम लेकर मंदसौर से आए व्यक्ति को शुक्रवार को बड़ौद पुलिस ने नगर से 5 किमी दूर किशनकोट फंटे से गिरफ्तार किया , मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय के पास से 58 वर्षीय गोवर्धनलाल पिता रामचंद्र प्रजापति निवासी ग्राम कचनारा थाना नाहरगढ़ (मंदसौर) को गिरफ्तार किया , पुलिस के अनुसार उसके पास से 2 किलो 680 ग्राम अफीम मिली , जिसकी कीमत 4 लाख रुबताई जा रही है , आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 224/17 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया_
             
         _अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , एसडीओपी आगर नानसिंह डावर , थाना प्रभारी डी.एल चौहान , ऊनी कमलेश चौहान , सुरेंद्र सिंह , नरेंद्र सिंह , सतीश नाथ , सुनील पटेल , महेश पाटीदार , राजेंद्र सिंह , शौकीन कुमार , शिवदीप सिंह , अर्जुन सिंह , चालक रसीद की महत्वपूर्ण भूमिका रही_

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शामगढ 15 किलोमीटर गांव अगर मे राहुल पिता देवीलाल की करंट लगने से मौत।

पर्यटन स्थल के लिए चयनित हुए कोटेश्वर महादेव ओर सेवाकुंज लदुना